अखिलेश यादव को जब यह बात पता चली तो किए आर्थिक मदद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 4, 2023

अखिलेश यादव को जब यह बात पता चली तो किए आर्थिक मदद

 

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक गरीब व ई-रिक्शा चालने वाली महिला को लखनऊ बुलाकर एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। यह राशि चेक के माध्यम से दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली गायत्री देवी कुछ दिनों पहले जौनपुर आई थी और यही किराए पर ई रिक्शा लेकर चलाना शुरु कर दिया। गायत्री ई-रिक्शा चला कर अपना तो पेट पाल ही रही है साथ में इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही अपनी बेटी को भी पढ़ा रही है। पढ़ाई का भी खर्च वे ई-रिक्शा चला कर निकाल रही हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने उनकी सहायता करने का निश्चय किया। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय बुलाकर उन्होंने ई-रिक्शा चलाने वाली मां को एक लाख की आर्थिक सहायता दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad