राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया जगतपुर में जनसभा स्थल का निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 25, 2023

राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया जगतपुर में जनसभा स्थल का निरीक्षण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा कार्यक्रम स्थल का तैयारी जोर शोर से चल रही है। हेलीपैड, सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दोपहर बाद फ्लीट का रिहल्सल हेलीपैड तक किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ,जिलाधिकारी एस राज लिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ,उप जिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, महामंत्री रेखा चौहान सहित तमाम भाजपा के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जानकारी ली। जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने उपस्थित अधीनस्थों को निर्देशित किया कि तत्काल सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाय। जनसभा में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad