चंद्रयान मिशन 3 के लिए छात्रों ने दी शुभकामनाएं - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

चंद्रयान मिशन 3 के लिए छात्रों ने दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

 वाराणसी रोहनिया।गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में शुक्रवार को छात्रों ने चंद्रयान मिशन 3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विद्यालय के छात्रों ने इस मिशन के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना कर सफलता की कामना भी की। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वाराणसी के संगठन मंत्री अभिषेक सिंह,अश्विनी सिंह विद्यालय की स्काउट शिक्षक प्रणय कुमार सिंह शीतला प्रसाद ने छात्रों को विज्ञान की बातें बताई।चंद्रलोक के वैज्ञानिक रहस्य को बताते हुए प्रणय कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रमा पृथ्वी का सबसे नजदीक उपग्रह है। जिस पर मनुष्य संभावनाएं तलाश रहा है। अभी भी चंद्रमा तमाम रहस्यों से भरा पड़ा है। इस दौरान छात्रों ने चंद्रयान के कटआउट और  प्रोजेक्ट के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक हरिकेश प्रसाद राममूर्ति सूरज कुमार हिमांशु कुमार घनश्याम विकास सिंह सहित छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने शिक्षकों और संगठन को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad