जेई,एसडीओ पर हमला,विद्युत चेकिंग के दौरान घटी घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

जेई,एसडीओ पर हमला,विद्युत चेकिंग के दौरान घटी घटना

 

प्रयागराज यूपी जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में विद्युत बकाया वसूली और लोड की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के ऊपर हमला किया गया है। बताया गया कि जयंतीपुर सुलेमसराय में जेई और एसडीओ को बंधक बनाकर पिटाई की गई है और जान से मारने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को छुड़ाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे अवर अभियंता तथा उपखंड अधिकारी हाई लास फीडर पर विद्युत चोरी रोकने, बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन एवं कम खपत वाले उपभोक्ताओं की जांच करने के लिए टीम यहां पहुंची थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad