विराट कोहली क्या तोड़ पाएंगे विव रिचर्ड्स के इस रिकार्ड को? - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 26, 2023

विराट कोहली क्या तोड़ पाएंगे विव रिचर्ड्स के इस रिकार्ड को?

 

नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट श्रृंखला चल रही है।दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।अब 27 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू हो रही है। इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड होगा! दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड की विव रिचर्ड्स के नाम है।वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 30 मैचों में 26 कैच पकड़े हैं।विराट कोहली 42 मैचों में 23 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।इनके आगे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर 45 मैचों में 25 कैच के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में कोहली तीन मैचों की वनडे सीरीज में चार कैच लेकर भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं! वैसे शिखर धवन 31मैचों में 21 कैच के साथ चौथे और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा 42 मैचों में 18 कैच के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad