गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़ी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 26, 2023

गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़ी प्राथमिक विद्यालय की छात्रा

                                

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।हफ्ते भर से तेज गर्मी और उमस के चलते विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र बेहोश हो जा रहे हैं। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय शाहंशाहपुर में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा अंजलि बेहोश होकर गिर पड़ी।  विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार करके होश में लाने का प्रयास किया।10 मिनट छात्रा बेहोश रही।होश में आने पर शिक्षकों ने उसके घर पहुंचा दिया। इसी तरह पिछले दिनों प्राथमिक विद्यालय सीहोरवा  व जक्खिनी में भी एक दो छात्र बेहोश हो गए थे। अभिभावकों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं। इधर बीच एक पखवारे से तेज धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad