एमएलसी ने नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को वितरण किया स्मार्टफोन व टेबलेट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 26, 2023

एमएलसी ने नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को वितरण किया स्मार्टफोन व टेबलेट

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंर्तगत कुरहुआ स्थित इंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संयुक्त रूप से 58 नर्सिंग छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया। हॉस्पिटल के प्रबंधक सीएस वर्मा तथा नर्सिंग कालेज की डायरेक्टर डा रश्मि पटेल ने सरकार द्वारा संचालित योजना पर आभार जताया।इस मौके पर सुधीर वर्मा राजू,गौरव सिंह पटेल, अजय विश्वकर्मा, गुड्डू पटेल,शशिकांत पटेल, गोपाल पटेल,विजय बिंद सहित कालेज के नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad