लखनऊ यूपी समाजवादी पार्टी ने अपने चारों यूथ फ्रंटल संगठनों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागराज के अभिषेक यादव को बनाया है। पहले इस पद पर प्रदीप तिवारी हुआ करते थे। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के डॉक्टर इमरान को नियुक्त किया गया है जबकि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासगंज के मोहम्मद फहद को बनाया गया है।इसी तरह मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का अध्यक्ष बस्ती के सिद्धार्थ सिंह को बनाया गया है। इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चारों यूथ संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है।समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर से अरविंद गिरी को बनाया गया है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार रामकरण निर्मल ही बने रहेंगे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी अनीश राजा को दोबारा मौका दिया गया है जबकि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को हटाकर अब मऊ के विनीत कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अध्यक्षों को बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment