बैठक के दौरान प्रधान के बेटे को पीट कर किया लहूलुहान,मुकदमा दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 2, 2023

बैठक के दौरान प्रधान के बेटे को पीट कर किया लहूलुहान,मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब थाना क्षेत्र के परसूपुर में खुली बैठक में ग्राम प्रधान अशोक कुमार सत्ये व ग्राम प्रधान के लड़के विवेक कुमार को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर लहू लुहान कर दिया।पीड़ित ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत राजातालाब थाने पर दी। प्रधान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार कोगांव में खुली बैठक कर जन समस्याओं को सुना जा रहा था। इसी बीच संदीप सिंह, प्रदीप गिरी, जगदीश गिरी, संजय गिरी ने प्रधान के लड़के विवेक प्रकाश व प्रधान अशोक कुमार सत्ये को जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए मारने पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।घटना में विवेक को गंभीर चोट लगी है। राजातालाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad