विमान के फ्यूल टैंक खेत में गिरे,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 26, 2023

विमान के फ्यूल टैंक खेत में गिरे,मचा हड़कंप

  

लखनऊ उत्तर प्रदेश लखनऊ में फाइटर जेट के फ्यूल टैंक किसानों के खेत में पड़े मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऊंचाई से गिरने के बाद तेज धमाका हुआ और आसपास के खेतों में काम कर  रहे लोग डर गए। पास जाकर देखा तो टैंक से तेल बह रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस, एयर फोर्स स्टेशन के अधिकारी सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के गाजीपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सिस्टम में आई खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। दोपहर भारतीय वायुसेना के किरण विमान से दो फ्यूल टैंक गिर गए। इस दौरान विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।फ्यूल टैंक के गिरने से किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार बक्शी का तालाब के पास यह घटना हुई यहां पर भारतीय एयरफोर्स का स्टेशन है और लगातार ट्रेनिंग चलती है। मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारियों ने ड्राप टैंक को बरामद कर लिया और एयरफोर्स स्टेशन ले गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad