सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकाली बाइक रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 31, 2023

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकाली बाइक रैली

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद। सरदार वल्लभ भाई पटेल  के 148वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम के नेतृत्व में दर्जनों बाइक पर सवार सैकड़ों नवयुवकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिर्जामुराद बंगला चट्टी से बाइक रैली निकाल कर सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे लगाते हुए वाराणसी स्थित मलदहिया चौराहे पर पहुंचकर सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।संजीव सिंह गौतम ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता का संदेश दिया है, उसी संदेश के अंतर्गत हम देश को एकता में बांध रहे है इसलिए यह बाइक रैली निकाली गई है।इस अवसर पर भाजपा नेता संजय मिश्रा, अजय तिवारी, अमित पांडेय, योगेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, धीरज सिंह राजपूत, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश यादव, हिमांशु मिश्रा, आकाश सिंह, विकास मौर्या, अमित पटेल, रौनक सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad