पुलिसकर्मियों की उसी थाने में हुई गिरफ्तारी,जानें पूरा मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 5, 2023

पुलिसकर्मियों की उसी थाने में हुई गिरफ्तारी,जानें पूरा मामला

                   

                          फोटो प्रतीकात्मक 

बिजनौर यूपी एक अभियुक्त को रिश्वत लेकर थाने से छोड़ने के मामले में दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि नूरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के खिलाफ पैसे मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों ने एक अभियुक्त को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगी थी।इस मामले का आडियो रिकार्ड मिलने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों सिपाहियों को अभियुक्त को थाने से छोड़ने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों कांस्टेबलों ने आरोपी को छोड़ने के लिए तीन हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से सीयूजी नंबर पर इसकी शिकायत की थी।जिसके बाद एसपी के आदेश पर जांच बैठाई गई।जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad