सांप भगाने के चक्कर में गृहस्थी हुई खाक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 31, 2023

सांप भगाने के चक्कर में गृहस्थी हुई खाक

बांदा यूपी बांदा जिले के पैगंबरपुर गांव में एक घटना ऐसी घटी की गृह स्वामी का सब कुछ बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि यहां घर में एक कोबरा सांप निकालने के बाद परिजन उसे घर से बाहर करने के लिए घर में धुआ कर दिए। परंतु कुछ ही देर के बाद घर में आग लग गई।घर को जलते देख परिवार के लोगों ने चीख पुकार मचाई,जिस पर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किए। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग को नियंत्रित किए लेकिन तब तक घर में रखे गृहस्थी के अधिकतर सामान जलकर खाक हो गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरवा संदीप तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी तत्काल फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad