IB के रिटायर्ड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 31, 2023

IB के रिटायर्ड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

 

बुलंदशहर यूपी सलेमपुर थाना क्षेत्र के भैंसरोली नासिरपुर गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार शाम को आईबी से सेवानिवृत्ति हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। बताया गया कि भैंसरौली नासिकपुर निवासी राम भूल सिंह आईबी से सेवानिवृत हेड कांस्टेबल थे। सोमवार की शाम वह बुलंदशहर अनाज मंडी से धन बेचकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे, ट्रैक्टर गांव का एक युवक चल रहा था। बताया जा रहा है कि जब उनकी ट्रैक्टर ट्राली गांव में भैंसरोली नसीरपुर गेट के पास पहुंची तो दो बाइक सवार बदमाशों ने राम भूल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad