रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। 67वीं माध्यमिक विद्यालय प्रादेशिक खो खो प्रतियोगिता का आयोजन मंडल अयोध्या द्वारा किया गया। जिसमें वाराणसी मंडल से सीनियर बालक बालिका सब जूनियर बालक बालिका की टीमों ने प्रतिभा किया। सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम बालक वर्ग में द्वितीय तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में द्वितीय एवं बालक वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर के बालक बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। सभी बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक सुभाष सिंह को बहुत-बहुत बधाई दी। विद्यालय के सहायक अध्यापक सकल नारायण सिंह नंदलाल सुशील कुमार सिंह घनश्याम सिंह ओम प्रकाश अर्चना सिंह सत्य प्रकाश आदि अध्यापकों ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment