डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 28, 2023

डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया । अखरी चौकी अंतर्गत चितईपुर से चुनार मार्ग पर अखरी गांव के सामने डम्पर ट्रक ( UP65KT9632 ) की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डम्फर को कब्जे में लेकर अखरी चौकी भेजा जबकि घायल को ट्रामा सेन्टर भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया । बताया गया कि काशी विद्यापीठ ब्लॉक रोड शिवदासपुर मंडुआडीह के रहने वाले सुजीत कुमार सिंह ( 38 वर्ष) शनिवार की शाम होंडा शाइन से अखरी की तरफ जा रहे थे । विपरीत दिशा से चुनार की तरफ जा रहे डम्फर ट्रक टक्कर हो गई। पुलिस ने युवक के पास से मिले आधार कार्ड से स्वजनों को सूचना किया जिसके बाद मृतक के पिता शंभू नाथ सिंह अपने परिवार जनों के साथ ट्रामा सेन्टर पहुंचे। जहां स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad