शरद पूर्णिमा पर आयोजित अखंड रामायण पाठ व भंडारा में उमड़ी भारी भीड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 28, 2023

शरद पूर्णिमा पर आयोजित अखंड रामायण पाठ व भंडारा में उमड़ी भारी भीड़

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत गंगापुर में सेठ राजेश जैन द्वारा अखंड रामायण पाठ तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। अखंड रामायण के बाद शनिवार को आयोजित विशाल भंडारा में एमएलसी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,रोहनिया विधायक सुनील पटेल सहित क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक सेठ राजेश जैन ने भंडारे में आए हुए क्षेत्र के सभी साधु संतों को कंबल तथा दीवाल घड़ी के साथ दक्षिणा देकर स्वागत कर आशीर्वाद लेते हुए विदा किया।जिसके दौरान क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदपुर घनश्याम जैन, व्यापार मंडल व दुर्गा पूजा समिति गंगापुर के संरक्षक राजेश जैन,अवधेश जैन का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad