एमएलसी ने तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्क्वैश खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 28, 2023

एमएलसी ने तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्क्वैश खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पनियरा स्थित रिन्यू सी एस आर द्वारा निर्मित ईडू हब के स्क्वैश कोर्ट में शनिवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्क्वैश खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। रिन्यू सीएसआर के प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 81 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम दिन अंडर 11- अनुज प्रजापति एवम आदर्श प्रजापति तथा अंडर 14-18 आर्यन प्रजापति विजेता रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक संदीप कुमार एवं संतोष कुमार अंबेडकर तथा कोच अंकित सिंह रहे। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सहायक लेखाकार संजय कुमार वर्मा, ज्वाइंट बीडीओ सुरेन्द्र यादव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय,ग्राम सचिव संदीप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad