खत्म होगी इस विभाग की पुरानी परंपरा,अब ऐसे मिलेगी छुट्टी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 26, 2023

खत्म होगी इस विभाग की पुरानी परंपरा,अब ऐसे मिलेगी छुट्टी

लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में अब अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा तभी अवकाश मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार विभागाध्यक्ष ने इस संबंध का निर्देश जारी कर दिया है। बताया गया कि इससे अवकाश लेने के बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी रहेगी और अवकाश की सूचना भी दस्तावेजों में अपडेट हो जाएगी। विभाग में अवकाश लेने की अभी तक बरसों पुरानी परंपरा ही चली आ रही थी,अधिकारी या कर्मचारी ऊपर वाले अधिकारियों को मौखिक रूप से बात कर अवकाश ले लेते थे या फिर लिखित में आवेदन करके अवकाश लिया जाता था। इससे कई बार दस्तावेजों में अवकाश की सूचना अपडेट नहीं हो पाती थी।बताया गया कि दो माह पहले  एप विकसित किया गया है साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचनाओं से संबंधित साइट का निर्माण भी कराया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad