पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 25, 2023

पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली,मचा हड़कंप

 

बिहार कटिहार जिले में एक डीएसपी के बॉडीगार्ड और बिहार विशेष पुलिस बल के जवान ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाइयाबाड़ी का है जहां पुलिस  जवान दीपक कुमार ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे घायवावस्था में कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने जवान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकारी पिस्टल से गोली कैसे चली यह जांच का विषय है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जवान के घर वालों को सूचित कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad