दिव्यांग जनों की सेवा भगवान की पूजा करने से बढ़कर है- विधायक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 8, 2023

दिव्यांग जनों की सेवा भगवान की पूजा करने से बढ़कर है- विधायक

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। खुशीपुर स्थित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देश्यीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर पर बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह की उपस्थिति तथा प्रभारी रमेश सिंह के देखरेख में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल द्वारा संयुक्त रूप से जिले के आए हुए दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर 14, ट्राई साइकिल 86 तथा कान की मशीन 10 सहित कुल 110 दिव्यांग जनों को वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा करना ही भगवान की पूजा करने से बढ़कर फलदाई है। कार्यक्रम का संचालन डॉ सौरभ सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार पटेल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गोविंद पटेल, अरविंद पटेल ,आलोक त्रिपाठी, कमलेश कुमार, ओंकारनाथ राय ,सुभावती वर्मा ,माधुरी सिंह एवं रंजना सिंह सहित सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad