विधायक व एमएलसी ने ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 1, 2023

विधायक व एमएलसी ने ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव                                              वाराणसी रोहनिया।विकास क्षेत्र आरजी लाइंस के ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह विजय जायसवाल खण्ड विकास अधिकारी एवं शशिकांत श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में भाजपा अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं डॉ सुनील पटेल विधायक रोहनिया के द्वारा जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन  तथा 100 एवं 200 मीटर के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह गौतम जिला महामंत्री भाजपा विजय राज यादव जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग एवं काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ ही सुनील श्रीवास्तव एडीओ पंचायत ,बी ओ पीआरडी तथा रविशंकर शर्मा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सुबास, अनिल वर्मा जय जय राम विश्वकर्मा,सुनील सिंह, मनीष कुमार राय आदि खेल शिक्षक तथा चंद्रमणि पांडेय, अरविंद सिंह "भाई जी",सुनील सिंह, रविन्द्र कुमार मिश्र तथा कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह शिक्षक संकुल द्वारा किया गया। अब तक प्राप्त परिणाम में 0से11 वर्ष बालक वर्ग मे 100मीटर तथा लंबी कूद मे आर्यन पाल प्रथम, 11से 14 मे 100 मीटर रेस में बृजेश पटेल प्रथम, गोला फेंक अनिरुद्ध वर्मा बालिका वर्ग में 6 से 11वर्ष मे मनीषा यादव लंबी कूद मे प्रथम 11से14 वर्ष मे 100 मीटर मे प्रथम स्थान पर अनामिका यादव, गोला फेंक मे दिव्यांशी 14 से 18 में गोला में शिवांश सिंह बालिका वर्ग मे प्रीती 18से 40 गोला फेंक मे आशीष पाल 40 वर्ष से ऊपर बृजेश कुमार शर्मा गोला फेंक मे प्रथम स्थान पर रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad