योगी सरकार का इन संविदा कर्मियों को तोहफा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 3, 2023

योगी सरकार का इन संविदा कर्मियों को तोहफा

लखनऊ यूपी उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को पारिवारिक यात्रा पास देने का आदेश जारी किया है। जिसे दिवाली का तोहफा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत 1 वर्ष में पांच बार पारिवारिक यात्रा पास दिया जाएगा, जिसमें दो निशुल्क पारिवारिक यात्रा पास होंगे जबकि तीन पीटीओ पारिवारिक यात्रा पास रहेगा। यह सुविधा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नहीं मिलेगी। यह लाभ बत्तीस हजार संविदा कर्मियों के परिवारों को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला 18 अक्टूबर को प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में लिया गया है। वही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 262 संविदा ड्राइवर और कंडक्टरों का म्युचुअल ट्रांसफर किया गया है। इससे इन कर्मचारियों को अपने मनचाहे स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad