चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 2, 2023

चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

 

चन्दौली चकिया भाकपा(माले) जब से बैराठ फॉर्म की जमीन के सवाल को लेकर आंदोलन शुरू किया है तब से लगातार यह मांग उठाई जा रही है की उप जिलाधिकारी इस जमीन को लेकर अपना आधिकारिक बयान जारी करें किंतु उप जिलाधिकारी की चुप्पी से यह साबित होता है की सीलिंग प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त घोषित भूमि बैराठ फॉर्म की जमीन को उप जिलाधिकारी फर्जी मालिक बने बैठे आबूबकर वह चंद्रदेव को देना चाहते हैं।उक्त बातें भाकपा(माले)द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन धरना के चौथे दिन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले)ब्लॉक कमेटी सदस्य तथा इंकलाबी नौजवान सभा जिला काउंसिल सदस्य कामरेड रमेश चौहान ने कही।धरनास्थल पर चौथे दिन विजई राम,राजेन्द्र बिन्द,शंकर चौहान, विनोद चौहान,शंकर राम,जगन्नू राम,राजकुमार,बल्ली राम, कृपाशंकर राम,विदेशी राम, मराछि देवी,खुशबू देवी,मीना देवी,हीरावती देवी,सुनिता देवी, चन्दावती देवी,द्विजा देवी बैठे रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad