डॉ राजेश कुमार बने अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (सब्जी फसल) के परियोजना समन्वयक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 30, 2023

डॉ राजेश कुमार बने अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (सब्जी फसल) के परियोजना समन्वयक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के ख्यातिलब्ध प्रधान वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (सब्जी फसल) के परियोजना समन्वयक नियुक्त किये गए। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा उनकी नियुक्ति पाँच वर्षों हेतु की गई है। परियोजना समन्वयक के रूप में डॉ राजेश देश में कुल 62 केन्द्रो पर सब्जी फसलों में चल रहे अनुसंधान कार्यों का निर्देशन करते हुए उसे गति प्रदान करेंगे। डॉ राजेश कुमार ने विशिष्ट गुणों वाली सब्जियों की 11 किस्मों/संकर किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें टमाटर में 4, मिर्च में 5 (3 किस्में और 2 संकर) और मटर में 2 किस्में शामिल है। इसके अलावा डॉ कुमार चार आनुवंशिक स्टॉक (तीन टमाटर और एक मिर्च) के विकास से भी जुड़े रहे हैं। डॉ कुमार ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में कई शोध लेख प्रकाशित किए हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों की वजह से उन्हे यूपी कृषि विज्ञान अकादमी (यूपीएएएस), भारतीय बागवानी विज्ञान अकादमी (आईएएचएस) और भारतीय सब्जी विज्ञान सोसायटी (आईएसवीएस) के फेलो सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad