गोपाल यादव प्रधान बने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 2, 2023

गोपाल यादव प्रधान बने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव

                        

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश  यादव के अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुती से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने वाराणसी जिला स्थित रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के शहावाबाद निवासी गोपाल यादव प्रधान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जिसके दौरान नव नियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गोपाल यादव प्रधान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए पदभार को ईमानदारी व निष्ठा के साथ के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने तथा पार्टी को मजबूत बनाने व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने व उनके दुख सुख में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। जिसको लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव उर्फ नत्थू, विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने खुशी इजहार करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad