शौच के लिए घर से निकले अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 3, 2023

शौच के लिए घर से निकले अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से हुई मौत

                 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत जमीन बैरवन बुचवा क पूरा निवासी लगभग 60 वर्षीय छोटेलाल पटेल नामक अधेड़ व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छोटेलाल पटेल शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे शौच करने के लिए निकले थे। जिसके दौरान अपने ही खेत में बने तालाब में पैर फिसलने से डूब गये। जिन्हें खेत में धान काटने जा रही कुछ ग्रामीण महिलाओं ने जब देखा तो कोहराम मच गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग जुट गये।मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उक्त अधेड़ व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाल कर बगल में स्थित एक निजी हास्पिटल पर इलाज के लिए ले गये जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पत्नी आशा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad