सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 2, 2023

सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

                

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ डॉ० विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर  में गुरुवार को वाणिज्य संकाय के तत्वाधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला डेटा एनालिसिस यूजिंग एसपीएसएस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो०ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया।उन्होंने विद्यार्थियों को एसपीएसएस सॉफ्टवेयर की उपयोगिता के सम्बंध में  विस्तार से बताते हुए कहा कि व्यावसायिक शोध में एसपीएसएस सॉफ्टवेयर का सबसे अधिक प्रयोग हो रहा है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय की सहायक आचार्य मीनाक्षी ए० सिंह रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर प्रभारी डॉ मनीष कुमार सिंह ने की, मंच संचालन डॉ अविनाश सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमेश मिश्र ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad