विधायक ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने हेतु दिलाई शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 30, 2023

विधायक ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने हेतु दिलाई शपथ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मिल्कीचक स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को ग्राम प्रधान पार्वती यादव पत्नी नागा यादव तथा प्रधानाचार्या शीला श्रीवास्तव की देखरेख में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललित यादव एवं दर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने हेतु सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाया। इसके उपरांत समाज कल्याण विभाग पंचायत विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग, कृषि विभाग ,आपूर्ति विभाग तथा आंगनबाड़ी के तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर गर्भवती महिलाओ का गोद भराई व नन्हें बच्चों को अन्नप्राशन कराया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,घरौनी,विद्यालय के बच्चों को निपुण लक्ष्य का प्रमाण पत्र वितरण किया तथा केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय को बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। चौपाल में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, दर्शन यादव, जॉइंट बीडीओ सुरेंद्र यादव,एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल ,महेंद्र प्रताप,संजीव सिंह, अनवर,विनोद पटेल, सुरेन्द्र यादव,वीरेंद्र गौड़,अशोक शर्मा,रिंकू यादव,बाल किशुन यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad