रहस्यमय परिस्थिति में गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला 21 वर्षीय युवक का शव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 27, 2024

रहस्यमय परिस्थिति में गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला 21 वर्षीय युवक का शव

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत पंचकोशी रोड स्थित औढ़े गांव में एक गेस्ट हाउस के रेस्टोरेंट में 22 वर्षीय युवक राहुल पटेल नामक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक व एक अन्य साथी द्वारा मेरे बेटे को मार कर फंदे पर लटकाया गया है, इसलिए रेस्टोरेंट की तरफ से हमलोग को कोई सूचना नहीं दी गई। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस वालों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लगभग 15 मिनट बाद जाम को छुड़वाकर तब आवागमन चालू हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने रोहनिया थाने पर पहुंचकर घेराव किया।

मृतक दो भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। मृतक पढ़ाई के खर्च के लिए उक्त स्थान पर जॉब करता था। बड़े भाई रोहित ने बताया की विशाल सरदार पटेल डिग्री कॉलेज बच्छाव बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था वही घटना के बाद पिता राजकुमार उर्फ कल्लू व माता गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

पिता कल्लू ने बताया कि राहुल नाइट शिफ्ट में काम करता था वह रोज की भांति शाम पांच बजे ड्यूटी चला जाता था और सुबह दस बजे वापस घर आता था। लेकिन आज वो नही उसकी मौत की खबर सुबह मिली। जब हम सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उसकी बॉडी को पुलिस द्वारा पहले से ही उतार दिया गया था और जब हम सभी वहीं पर हत्या का आरोप लगाने लगे तो पुलिस ने कहा कि आप सभी थाने पहुँचे वही पर डेड बॉडी है लेकिन पुलिस हम सभी को गुमराह करके डेड बॉडी को बिना पंचनामा कराए पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया।

मामले को संदिग्ध मानते हुए रोहनिया पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की तो युवक दस बजे के लगभग होटल से बाहर जाते दिखा व भोर में चार बजे के लगभग आते हुए दिखा,जिसके बाद वह कमरे में चला गया जिसका फुटेज परिजनों को दिखाया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad