गरीब मजदूर विरोधी सरकार को ग्रामीण गरीब अब बर्दास्त नहीं करेंगे -राजेश साहनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 27, 2024

गरीब मजदूर विरोधी सरकार को ग्रामीण गरीब अब बर्दास्त नहीं करेंगे -राजेश साहनी

 

चन्दौली चकिया 27 जनवरी 2024, मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिन काम व ₹600 मजदूरी दिए जाने,सभी ग्रामीण गरीबों को बसने के लिए 5 डिसमिल जमीन दिये जाने,जो गरीब जहां बसा है वहीं बसने का पट्टा दिए जाने,नई आवास नीति बनाये जाने,सरकारी सीलिंग बंजर परती जमीन को नामी कंपनियों को देने की नीति रद्द किए जाने, गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री दिए जानेऔर बकाया बिजली बिल माफ किए जाने,माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ,स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण गरीबों को दिए गए सभी कर्ज माफ किए जाने तथा सभी वृद्धा, विधवा, विकलांगों को ₹3000 मासिक पेंशन दिए जाने सहित तमाम सवालों पर भाजपा सरकार ने कोई काम नही किया इसलिए अब ग्रामीण गरीब मोदी सरकार को बर्दास्त नहीं करेंगे।उक्त बातें स्थानीय काली पोखरा प्रांगण में होने वाले अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के चौथे जिला 

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड राजेश साहनी ने कही।खेग्रामस राज्य सचिव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार चौतरफा फांसीवादी हमला तेज कर रखी है, इसके लिए सबसे अधिक शक्ति ग्रामीण गरीबों से ही ले रही है और विडम्बना है कि सबसे अधिक कुठाराघात भी ग्रामीण गरीबों पर ही कर रही है ।उनका रोजगार व्यवसाय छीना जा रहा है, मजदूरी दर पहले से महंगाई दर के अनुपात मे घट गई है ,गरीबों को बसाने व कृषि कार्य के लिए सरकारी जमीन देने की बजाय पीढ़ीयो से बसे ग्रामीण गरीबों को उजाड़ फेंक रही है, समूची ग्रामीण आबादी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के मकड़ जाल में फंसी पड़ी है कर्ज वसूली के उत्पीड़न से महिलाएं जान दे रही हैं ।उत्तर प्रदेश सरकार बिजली बिल मनमानी दर पर वसूली कर समूचे ग्रामीण गरीबों को गहन अन्धकार में धकेल रही है। विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन रोककर अपराध कर रही है । उत्तर प्रदेश महिलाओं पर यौन हिंसा, हत्या,बलात्कार के मामले मे आज भी नम्बर वन है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य व चंदौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण गरीबों की इस स्थिति को उजागर न होने देने के लिए अमृत काल की स्वयंभू घोषणा करके गरीबों को खुशहाली, समृद्धि, आवास व अनाज से परिपूर्ण बताने की झूठ की आंधी चला रही है । धार्मिक उन्माद फैलाकर  संविधान धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवादी मूल्य के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है। सामाजिक न्याय की तिलांजलि दे रही है।इसलिए ग्रामीण गरीबों के जीवन जीविका एवं बेहतरी के लिए , संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार, गरिमामय जीवन की  गारंटी के लिए संघर्ष को तेज करना होगा।सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को खेत मजदूर यूनियन के नेता शिव मूरत राम,समाजसेवी विद्याधर मास्टर,किसान महासभा जिला सचिव किस्मत यादव, एपवा जिलाध्यक्ष मुन्नी गोंड,आरवाईए जिला सचिव ठाकुर प्रसाद ने संबोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता आदिवासी नेता कामरेड रामकृत कोल,राम दुलार बिंद,हरिशंकर विश्वकर्मा,रेखा चौहान तथा धर्मपाल राम के पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया।सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र ने 25 सदस्यीय जिलापरिषद का चुनाव किया जिसने कामरेड रामदुलार बिंद को जिलाध्यक्ष व कामरेड रामायण राम को जिला सचिव चुना।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad