रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को झंडा रोहणकर व मिठाइयां बाटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसके दौरान राजातालाब तहसील पर उपजिलाअधिकारी अमित कुमार, एसीपी अजय श्रीवास्तव,बार अध्यक्ष पुखराज प्रजापति, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ बिरभानपुर स्थित अपने आवास पर ,रोहनिया केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल व जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल एवं ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल, लठियां स्थित सुभासपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पयागपुर स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज पर सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह, राजातालाब ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, लोहिया महाविद्यालय भैरवतालाब पर प्रबंधक सुशील सिंह राजकीय महाविद्यालय जख्खिनी में प्राचार्य उमाशंकर गुप्ता, राजातालाब थाना पर प्रभारी सुमित्रा देवी, नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय पर चेयरमैन स्नेहलता सेठ सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में झंडा रोहण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

No comments:
Post a Comment