5 बच्चों की दम घुटने से मौत,बस्ती में फैला मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 10, 2024

5 बच्चों की दम घुटने से मौत,बस्ती में फैला मातम

अमरोहा उत्तर प्रदेश जिले में दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज दिया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के ढ़क्का मोड गांव की बताई जा रही है। जहां रईसुद्दीन उनके परिवार में पत्नी हुस्नजहां के अलावा दो बेटे 16 वर्षीय जैद 11 वर्षीय माहिर व 18 वर्षीय बेटी सोनम रहते थे। सोमवार को उनके घर पर साला रियायत भी मौजूद था। रियायत की 13 वर्षीय बेटी महक व 5 वर्षी भाजी कशिश भी साथ में थी। रात में सभी रईसुद्दीन के घर पर सर्दी से बचाव के लिए कोयला जलाकर सोए थे। मंगलवार दिनभर में चल-पल न होने पर 5:00 बजे रईसद्दीन के भाई गबरूद्दीन ने घर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जब उन्होंने खिड़की से झांका तो सभी अचेतावस्था में पड़े मिले। इसके बाद दरवाजा तोड़कर रियायत व महक को हसनपुर सीएससी भेजा गया जहां चिकित्सकों ने महक को मृत्यु घोषित कर दिया। शेष पांच लोगों को सैदनगली स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर हुस्नजहां को छोड़कर शेष चार लोग मृत घोषित कर दिए गए। पुलिस ने हुस्नजहां व उनके भाई को हायर सेंटर रेफर करवाया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad