बॉलिंग करते समय आया हार्ट अटैक,गेंदबाज युवक की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 28, 2024

बॉलिंग करते समय आया हार्ट अटैक,गेंदबाज युवक की मौत

शामली उत्तर प्रदेश, जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के विवेक विहार में क्रिकेट मैच के दौरान बोलिंग करते समय पिच पर ही गेंदबाज की मौत हो गई। बताया गया की पिच पर वह गेंद फेंक रहे थे और दौड़ते समय हांफने लगे और बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कुछ खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे और उन्हें तुरंत सहारनपुर रोड स्थित गंगा अमृत अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक का नाम कुलदीप वर्मा बताया गया है जिनकी उम्र महज 28 साल थी। वह शामली के विवेक विहार में एक सर्राफा व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत से सभी सदमे में है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad