गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 28, 2024

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

  

चकिया चन्दौली उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के हर ब्लाक मुख्यालयों से निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चकिया के अध्यक्ष श्रीकांत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधीजी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया।पद यात्रा चकिया बाजार होते हुए काली माता जी मंदिर से होते हुए लगभग 3 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई तथा लोगों से यह निवेदन किया गया कि मध्य फरवरी में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभ युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय  के संकल्प को लेकर मणिपुर से मुंबई तक निकाली जा रही है, जिस क्रम में यह यात्रा मध्य फरवरी में जनपद चंदौली में प्रवेश कर रही है। जिसमें आप सब शामिल होकर देश वासियों को न्याय दिलाने में भागीदार बने।इस पद यात्रा में मुख्य रूप से विजय त्रिपाठी, डॉ रामधार जोसफ, डॉ रीना, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, प्रताप नारायण पाण्डेय, इंद्रदेव पाठक, रामबचन, विजय कुमार यादव, कमलेश संत, मोबिन अंसारी, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, बालकरण, पंचदेव पाठक, अमृतलाल मौर्य, समसुद्दीन शाह, प्रेमचंद गुप्ता, परमानंद तिवारी, सुभाष विश्वकर्मा, बलवंत सिंह, विकास खरवार, शुभम खरवार, विवेक खरवार, मनोहर कुमार, चंदा देवी, सभापति चौबे, कमल कुमार, प्रदीप मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad