रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भैरवतालाब स्थित बाबा भैरवनाथ के मंदिर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा अपना दल एस के जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने मंदिर परिसर का झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया। जिसके दौरान मंदिर में विराजमान बाबा भैरव नाथ की मूर्ति को पानी से धुलाई कर साफ सफाई किया। रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने बताया कि शनिवार को मंदिर की साफ सफाई करने के बाद घी का दीपोत्सव किया गया और सुंदर आकर्षक रंग-बिरंगे झालरों से मंदिर का सजावट भी किया गया और उसके बाद आज रविवार को अखंड रामायण का पाठ भी होगा। इसके अलावा बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर व पंचकोशी रोड स्थित भीमचंडी स्थित माता भीमचंडी मंदिर का भी साफ सफाई किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से संजीव सिंह, अनवर प्रधान ,गोविंद पटेल, शिवकुमार प्रधान, अमित वर्मा ,अनिल कुमार इत्यादि ग्रामीण लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment