भाजपा के पिच पर न खेलें कार्यकर्ता-अखिलेश यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 21, 2024

भाजपा के पिच पर न खेलें कार्यकर्ता-अखिलेश यादव

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सांसदों विधायकों से कहा है कि मंदिर मुद्दे पर बोलकर समाजवादी भाजपा के पिच पर न खेलें। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को हुई इस बैठक में अखिलेश ने इटावा में समाजवादियों की ओर से बनाए जा रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो भी जारी किया। अखिलेश ने कहा कि हम सभी की अपने-अपने धर्म में आस्था है लेकिन हम लोग इसको प्रचारित नहीं करते हैं। केदारेश्वर मंदिर पिछले डेढ़ साल से बन रहा है, शीघ्र ही इसका काम पूरा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई,अग्नि वीर, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर बोले और इस बार मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने दें। कहीं किसी समर्थक का वोट कटा दिखे तो तत्काल उसे जुड़वाने के लिए वैधानिक प्रक्रिया शुरू करें। बैठक में उन्होंने 26 जनवरी के संविधान कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया और उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ समाजवादी नेता चुनाव प्रचार में जुट जाएं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad