फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश जिले में मां और 8 माह के पुत्र का शव फंदे से लटकता पाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए महिला के मायके वालों को जानकारी दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार कादरी गेट थाने के श्याम नगर निवासी अखिलेश बेवर रोड पर समोसे और चाट की दुकान चलाता है। सुबह वह कहीं चला गया। दोपहर बाद उसकी मां और बड़े बेटे कहीं से घर लौटे तो आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला, पास में रहने वाले दूसरे पुत्र पंकज को आवाज लगाई तो वह पत्नी सुनीता के साथ वहां पहुंचा। पंकज ने अंदर झांक कर देखा तो अखिलेश की पत्नी आकांक्षा और उसका 8 महीने का पुत्र दिव्यांश एक ही साथ साड़ी के फंदे से लटकते दिखे। किसी तरह अंदर जाकर दोनों को उतारा और ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को बताया गया कि दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतर गया है। क्षेत्राधिकार सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिए। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Monday, January 22, 2024
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment