ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 20, 2024

ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

राजस्थान जोधपुर कुत्तों से बचने के लिए स्कूल से लौट रहे भाई बहन रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए जिनकी ट्रेन की चपेट में आने से  दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार बनाड़ के रहने वाले अनन्या और युवराज पांचवीं और सातवीं क्लास में पढ़ते थे दोनों अपने अन्य तीन साथियों के साथ स्कूल से लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में कुछ कुत्ते पीछे पड़ गए। जिनसे बचने के चक्कर में बच्चे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान पटरी पर ट्रेन आने से रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले अन्यया और युवराज मालगाड़ी की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सम्बन्ध में एडीसीपी जोधपुर नाजिम अली ने कहा है कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad