अचानक सीएम पहुंचे थाने तो घबरा गए पुलिसकर्मी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 20, 2024

अचानक सीएम पहुंचे थाने तो घबरा गए पुलिसकर्मी

  

राजस्थान जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एक थाने का औचक निरीक्षण किया जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 12:00 बजे रेलवे स्टेशन के पास सदर पुलिस स्टेशन पहुंच मुख्यमंत्री सीधे स्टेशन अधिकारी के कमरे में गए और डायरी की एक प्रति मांगी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी बातचीत की और राज्य की राजधानी का जायजा लिया तथा रास्ते में लोगों से बातचीत भी की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न स्थानों का औचक दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस तरीके से अचानक थाने में आने से पुलिसकर्मी घबरा गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad