बरेली उत्तर प्रदेश विद्युत निगम के अवर अभियंता और लाइन कुली को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके विषय में बताया गया कि सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड निवासी परमजीत सिंह के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, इसके लिए उन्होंने पड़ोसी के यहां से बिजली ले रखी थी। इसके बाद बिजली विभाग के यही अवर अभियंता और लाइन कुली ने पड़ोसी के घर से बिजली लेकर काम करते हुए उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने बिजली चोरी का मामला बताते हुए उन्हें डराया और कार्रवाई नहीं करने के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत परमजीत सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शुक्रवार को वह रकम देने पहुंचे थे,इसी समय एंटी करप्शन की टीम ने जेई और लाइन कुली को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment