रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी कछवा।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आही ग्राम सभा में कमला प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ उनकी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। जिसके दौरान वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमला प्रसाद शर्मा ने समिति की तरफ से भारत सरकार से मांग किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अस्थि कलश जापान से सम्मान के साथ भारत मंगवाया जाय और उनकी अस्थि अवशेष का डीएनए टेस्ट करा कर उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 का शंका दूर किया जाय।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कवि कमला प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष खिलाड़ी सिंह, सचिव मंहगूराम वर्मा, कोषाध्यक्ष रामधनी निर्मल, ब्रह्मदेव यादव, जय कुमार उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, रामनारायण सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment