जब बाक्स खुला तो ग्रामीणों के छूट गये पसीने,मची सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 29, 2024

जब बाक्स खुला तो ग्रामीणों के छूट गये पसीने,मची सनसनी

 

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, फरिहा के अहमदपुर मढ़ा के पास रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक टीन का बॉक्स पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इस बक्से को जब खोला तो बॉक्स के अंदर का नजारा देखकर सबके पसीने छूट गए।लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी सूचना पर फरिहा थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो बॉक्स के अंदर नर कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि यह बक्सा झाड़ी के पास पड़ा हुआ था यहां पर यह कैसे आया इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह बक्सा मिला वहां बहुत ही कम लोग आते जाते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad