पुलिस मालखाने में लगी आग से सैकड़ों वाहन जले - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 29, 2024

पुलिस मालखाने में लगी आग से सैकड़ों वाहन जले

नई दिल्ली दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के माल खाने में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण करीब 300 वाहन जलकर खाक हो गए।रिपोर्ट के अनुसार पुलिस उपायुक्त पूर्वोत्तर ने कहा कि पुलिस को रात 12:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। डीसीपी ने कहा 6 अग्निशमन गाड़ियों को सेवा में लगाया गया। रात करीब 2:30 बजे तक आग बुझा ली गई थी। आग से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं सभी क्षतिग्रस्त वाहन बाहरी जिले की केस प्रॉपर्टी का हिस्सा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण को पता लगाया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad