पत्नी का काटा गला,पुलिस ने रास्ते में दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 17, 2024

पत्नी का काटा गला,पुलिस ने रास्ते में दबोचा

बाराबंकी उत्तर प्रदेश,जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी और पत्नी का कटा सिर और धारदार हथियार लेकर सड़क पर निकल पड़ा। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने हत्यारे पति को कटे हुए सिर और बांके के साथ रास्ते में ही दबोच लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में एएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव है। रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां अनिल नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की हत्यारोपी अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद अनिल ने बांके से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में और जांच पड़ताल कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad