योगी सरकार अब इन्हें हटाएगी,जारी हुआ आदेश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 17, 2024

योगी सरकार अब इन्हें हटाएगी,जारी हुआ आदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश रोगी कल्याण समितियों में वर्षों से जमे लोगों को हटाया जाएगा। बताया गया कि इनका कार्यकाल 5 साल का था मगर यह लंबे समय से जमे हुए हैं। उनकी जगह स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूक लोगों और संस्थाओं को अवसर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है और उनकी जगह नए लोगों को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार शासन को शिकायत मिली कि तमाम जिलों में 5 साल का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद वही लोग समिति को में बने हुए हैं।इस संबंध में शासन के विशेष सचिव नरेंद्र कुमार द्वारा सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है और 5 साल से अधिक वाले सदस्यों को तत्काल हटाने को कहा गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरीन के लिए सरकार निजी क्षेत्र की सहभागिता बढ़ा रही है, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके घर के निकट इलाज मिल सके इस पर विशेष फोकस है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad