राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाचार्य का विधायक ने किया भव्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 1, 2024

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाचार्य का विधायक ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।बच्छाव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर चंद्रमणि सिंह द्वारा शिक्षा क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार दिए जाने की घोषणा होने पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल महामना मालवीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर चयनित प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र भेंट करते हुए शुभकामना व हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से दिव्यांशु सिंह दीपू राष्ट्रीय सचिव, डॉ उमेश पटेल प्रदेश महासचिव, डॉ महेंद्र सिंह पटेल प्रदेश सचिव, गोविंद पटेल जिला अध्यक्ष आईटी सेल, संत राज पटेल ,संजीव सिंह, अनवर प्रधान,विनोद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad