संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर इस दिन आयेंगे बाबू सिंह कुशवाहा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 1, 2024

संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर इस दिन आयेंगे बाबू सिंह कुशवाहा

चकिया चन्दौली जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में संपूर्ण भागीदारी यात्रा 8 जनवरी से आरंभ है। यात्रा के चौथे चरण में 13 फरवरी को मंडल वाराणसी के अंतर्गत जनपद चंदौली में यात्रा नौगढ़ के रास्ते चकिया गांधी पार्क में शाम 4.30 बजे होते हुए चंदौली के विभिन्न हिस्सों/क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उक्त सूचना की जानकारी वाराणसी के मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र त्यागी जी ने दी है।जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी के मंडल प्रभारी कन्हैया सिंह कुशवाहा, मण्डल उपाध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य,जिलाध्यक्ष संजय सिंह मौर्य,जिला महासचिव फारुख सिद्धिकी,माडिया प्रभारी अजय मौर्य,राजू मौर्य,राजू विश्वकर्मा,भरत बिंद,राजनाथ सोनकर तथा अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad