संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 18, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना अंतर्गत मोहन सराय पुलिस चौकी क्षेत्र के दरेखू गांव में रविवार को धर्मेन्द्र की पत्नी सोनी देवी 28 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलने पर मायके से भाई सूरज के  साथ किन्नर भी पहुंच गए। किन्नर सोनी को अपना बहन मानते थे। सभी ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोहनिया थाने पर हल्ला करते हुए हंगामा करने लगे, पुलिस ने समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने दीजिए उसमें मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा कि मौत कैसे हुई है,तब सभी शांत हो गये।पति धर्मेन्द्र कुमार का कहना था कि हमारी औरत टीबी सहित अन्य बीमारी से पीड़ित थी जिसका ईलाज चल रहा था। बीमारी के कारण मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad