बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 18, 2024

बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत लठियां गांव के सामने हाईवे पर रविवार को सुबह 8 बजे सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से 30 वर्षीया अनीता देवी नामक महिला तथा बाइक सवार जितेंद्र पासवान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने उक्त दोनों घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला अनीता देवी की मौत हो गई। मृतक अनीता देवी मजदूरी का काम करती थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad